नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ अब से कुछ देर पहले शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी में निवासरत जसवंत चौहान के 16 वर्षीय पुत्र केयूर चौहान ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने जब युवक को फाँसी पर टँगा हुआ देखा तो तत्काल अस्पताल लेकर गए.. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कोतवाली संजय रावत ने बताया सिद्धेश्वर कॉलोनी में नाबालिग युवक ने फाँसी लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी । Post navigation नवरात्रि के शुभ अवसर पर कालिका माता मंदिर धाम बखतपुरा पारा में पधारे पीपलखूंटा के महंत श्री दयारामजी महाराज नाबालिग के फोटो वायरल करने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिता -पुत्र पर हुआ 1 दर्जन धाराओं में मामला दर्ज , दोनो आरोपी फरार..