मुकेश परमार @क्राइम रिपोर्टर शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी जिम संचालक अभिषेक पिता ओम चतुर्वेदी पर आज शहर की ही एक युवती ने डराने धमकाने एवं शादी का झांसा देकर पिछले कई समय से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया की युवक अभिषेक पिछले कई समय से मेरे संपर्क में था मुझे लगातार शादी का वादा कर रहा था एवं शारीरिक संबंध बना रहा था । जब भी मैं अभिषेक से शादी के संबंध में बात की तो उसने किसी न किसी की तरह से मुझे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और जब मैंमें कहा कि कब शादी करोगे तो मुझे कहा कि अब शादी की बात की तो जान से मार दूंगा। युवती ने कल रात को आत्महत्या का प्रयास भी किया था फिलहाल युवक अभिषेक पर धारा 323, 376 एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर दर्ज मामला जांच में लिया गया है। युवक की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। Post navigation सांसद गुमान सिंह डामोर को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर” एवं “झाबुआ खेल महोत्सव” का हुआ आगाज