अर्पित चोपड़ा, खवासा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार शाम खवासा चौकी प्रभारी के एस पांडव के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लेग मार्च में करीब 30 पुलिस जवान सम्मिलित हुए । एक साथ इतने सशस्त्र पुलिस जवानों का निकलना लोगों में कोतुहल का विषय बन गया। फ्लैग मार्च पुलिस चौकी से शुरू हुआ जिसने पूरे कस्बे का भ्रमण किया । चौकी प्रभारी के एस पांडव ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को निर्भीक मतदान करने का संदेश देने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में भय व्याप्त करना है। फ्लेग मार्च में एएसआई बहादुर सिंह पंवार,महावीर वर्मा,महाराष्ट्र के एएसआई आवस्कर,विजेंद्र यादव,रविन्द्र मोरे,मिठूसिंह,रालु सिंह सहित कई जवान थे। Post navigation 1000 कन्याओं का कन्या भोज का हुआ आयोजन ऐसे फिल्मी थानेदार थानों पर रहे तो हो जायेगा ” बंटाधार”