मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र बावड़ी में एक कृषक पति ने खेत पर पत्नी से शराब पीने के पैसे मांगे नहीं देने पर गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया घटना की रिपोर्ट पर विवेचना की जा रही है आरोपी फरार है। हमारे संवाददाता को उक्त प्रकरण में विवेचना कर रहे आम्बुआ थाने के थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र बावड़ी निवासी सुमा पिता जोतिया भील ने अपने भाई मगन तथा चौकीदार कुंवर के साथ 26/05/20 की दोपहर 12:45 बजे मौखिक सूचना दी कि उसके छोटे भाई सजन ने उसकी पत्नी डूडीबाई (40) की खेत पर काम करने के दौरान कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी जिसके बारे मे आरोपी की दो पुत्रियों सोनू तथा कला ने उसे(सुमा को) आकर बताया कि उसके बाप ने खेत पर उसकी मां को कुल्हाड़ी मार दी है तथा उन्हें घर आकर कहा कि मैंने (सजन ने) तुम्हारी मां को मार दिया है जाकर खेत पर देख लो फरियादी सुमा ने बता कि उसका छोटा भाई अक्सर शराब के लिए पैसे मांगा करता था जिससे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था आज भी शायद झगड़ा हुआ हो और उसने डुडीबाई की हत्या कर दी सूचना पर थाना में अ.क्र 91/2020 धारा 302 के तहत प्रकरण कायम कर थाना प्रभारी विकास कपीस जांच कर रहे हैं आरोपी फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हत्या का सच जाना जा सके। Post navigation Viral Test: वो चीखती रही… लेकिन अपने ही बेरहमी से पीटते रहे; युवती को मिली प्यार की सजा … अज्ञात कारणों के चलते मकान में लगी आग