थांदला – सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग वाले दिन पर षनि मंदिर पर विशेष आयोजन हुए। मंदिर के पुजारी चिंटू वैरागी ने बताया कि प्रातः शनिदेव का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात हवनात्मक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भागीरथ राठौड़ आदि सपत्नी हवन अनुष्ठान मे यजमान रहे। प.द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं प. जितेन्द्र पाठक ने अनुष्ठान विधि संपन्न करवाई गई। हवनात्मक अनुष्ठान के पश्चात पूर्णाहुति एवं महाआरती का आयोजन हुआ। अवसर पर देवेन्द्र अरोरा, महेश राठौड़, राकेश राठौड़ समेत बड़ी सख्या में श्रद्धालु ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया। Post navigation कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ को राष्ट्रीय सम्मान जिलेभर में बीएसएनएल की सेवाएं ध्वस्त