जितेन्द्र वाणी, नानपुर जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार नानपुर में अब साप्ताहिक बाजार शनिवार को पूर्व की तरह बंद रहेगा। साथ ही राज्य शासन के आदेश अनुसार रविवार को भी लॉकडाउन के नियमानुसार पालन किया जाएगा व नानपुर का बाजार पूर्णत: बन्द रहेगा। इस लेकर जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाए, बार-बार हाथ धोए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे तथा कोविड-19 महामारी के संक्रमण से खुद भी बचे व अपने व अपने परिवार को बचाए। Post navigation अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन, प्रतिभा पंचोली जिलाध्यक्ष, संध्या पांडे जिला महामंत्री नियुक्त कहीं प्रतिबंधित क्षेत्र के व्यापारियों की लापरवाही पूरे क्षेत्र को संक्रमण में धकेल दे….!!!