अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यामिक विद्यालय सोंडवा के कक्षा 9वीं के आईटी विषय के छात्रों का लोक सेवा केंद्र में व्यावसायिक योजना के अंतर्गत एम्पॉवर प्रगति वोकेशनल एवं स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेनर प्रशांत भल्ला के द्वारा औद्योगिक भ्रमण कराया गया जिसमें लोक सेवा केन्द्र की प्रभारी बीना डावर एवं वहां पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इंटरनेट एवं ऑनलाइन संबंधित जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को कंप्यूटर एवं लोक सेवा केंद्र की योजनाओ एवं कार्य करने के तरीको के बारे में बताया गया। औद्योगिक भ्रमण में स्कूल के प्राचार्य एमएच मंसूरी, प्रशांत भल्ला एवं सुनील अजनावदिया भी मौजूद रहे जिन्होंने इस विषय के व्यावसायिक उपयोग के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। Post navigation खुले में शौच मुक्त हुई थापली पंचायत, निकाली गौरव यात्रा बच्चों ने रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश