अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अलीराजपुर जिले के जोबट जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ीखट्टाली को आज जोबट जनपद क्षेत्र की खुले में शौच से मुक्त पंचायत घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर एक कदम स्वच्छता की ओर रंगोली के माध्यम से संदेश दिया। रंगोली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही प्रदीप पवार, सोनम मालानी, प्राची लड्डा इस पर प्रसन्न होकर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्र ने 500 का नकद पुरस्कार दिया। Post navigation व्यावसायिक योजना के तहत आइटी के छात्रों को करवाया औद्योगिक भ्रमण कमलनाथ का बड़ा बयान : सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018