अलीराजपुर लाइव के लिए बोरी से संजय गांधी की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के जोबट जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत थापली को आज जोबट जनपद क्षेत्र की खुले में शौच से मुक्त प्रथम पंचायत घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ अनुग्रह पी., जोबट एसडीएम साकेत मालवीय, तहसीलदार गौड़, जोबट जनपद सीईओए ग्राम पंचायत थापली की सरपंच आदि ने खुली जीप में सवार होकर ग्राम पंचायत थापली मे गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के आने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्यावसायिक योजना के तहत आइटी के छात्रों को करवाया औद्योगिक भ्रमण