आजाद नगर, हमारे प्रतिनिधिः नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना में विवाहित महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना आजाद नगर थाने के सामने आवासीय कॉलोनी की है। मंजूला नाम की इस महिला को बचाने में पति दिलीप भी झुलस गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। इसी पारिवारिक विवाद में उसने यह कदम उठा लिया। मंजूला शत प्रतिशत झुलस चुकी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसी क्या वजह थी कि जिसके चलते महिला ने यह जानलेवा कदम उठाया। पुलिस महिला के पति दिलीप के भी बयान ले रही है और पता कर रही है कि किसी बात पर हुई अनबन के बाद उसने आत्मदाह कर लिया। Post navigation चुनाव का बिगुल, मंगलवार को मतदान, 1231 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 30 हजार मतदाता पेटलावद क्षेत्र में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, नतीजों का एलान 17 जनवरी को