विपुल पंचाल, झाबुआ गुजरात से अपना मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचे श्रमिक को दोपहर 12 बजे के लगभग श्रीराम ढाबे स्थित रामा बस स्टैंड पर नायब तहसीलदार प्रवीण ओहरिया की बोलेरो के कुचलने पर खेतिया पिता कालिया बबेरिया उम्र 50 वर्ष निवासी रामा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो चालक मुन्ना भूरिया निवासी देवझिरी चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304, 184 आयपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। Post navigation खवासा में 77.44 फीसदी हुई वोटिंग, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कल्याणपुरा में मतदान 79 फीसदी