आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश वैश्य संगठन की ग्राम संपर्क यात्रा जो कि विगत दिनों किन्ही कारणों से अलीराजपुर जिले में प्रारंभ नहीं हो पाई थी। 27 मार्च को यात्रा मार्ग में परिवर्तन कर प्रारंभ हुई जिस का समापन 28 मार्च को जोबट में हुआ। वैश्य संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण अरोड़ा एवं ने बताया कि वैश्य संगठन की जिला अलीराजपुर ग्राम संपर्क यात्रा 27 मार्च को ग्राम बड़ी खट्टाली चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर नानपुर, अलीराजपुर, क_ीवाड़ा, बरझर होकर आजाद नगर भाबरा में विश्राम कर 28 मार्च बुधवार को पुन: प्रस्थान कर आम्बुआ पहुंची। समाजजनों द्वारा जोबट तिराहे से होते हुवे पूरे गांव में निकली। दो पहिया वाहन की रैली ग्राम में निकाली गई जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोरझाड़ पहुंचकर उदयगढ़ के लिए निकले जिलाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, जिला महामंत्री रामेस्वरजी गुप्ता, अध्यक्ष संजयजी गुप्ता, प्रभारी भरत कुमार माहेशवरी, आम्बुआ प्रभारी अनिल खंडेलवाल, राजेश खण्डेलवाल, संतोष राठौड़, महेंद्र गुप्ता, समरथ गुप्ता, विकास माहेशवरी, विशाल माहेशवरी, कमलेश जायसवाल आदि उपस्थित थे। Post navigation भीषण गरमी में पानी की कमी को पूरा करेंगे विधायक निधि के टैंकर महावीर जयंती पर निकला चल समारोह में गूंजा जय बोलो महावीर की