थांदला। झाबुआ जिले के थांदला कस्बे के पास अनमोल होटल के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतक नवापाडा कस्बा, थांदला के निवासी थे, जिनकी पहचान प्रकाश पिता गलिया वसुनिया (उम्र करीब 48 वर्ष) और नेपाल पिता खिमजी वसुनिया (उम्र करीब 47 वर्ष) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों मृतक थांदला से अपने घर नवापाडा कस्बा की ओर लौट रहे थे। अनमोल होटल के पास पेटलावद की दिशा से थांदला की ओर आ रही एक तेज रफ्तार वैन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया है। Post navigation अनाज व्यापारी संघ थांदला के चुनाव हुए संपन्न अणु पब्लिक स्कूल में बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया