झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- संकीर्तन गूंज से नगर मे धर्मगंगा बह रही है। वैकुंठधाम गुरुद्वारा एवं नर नारायण मंदिर शांति आश्रम में चल रहे संकीर्तन से नगर धर्ममयी हो गया। पदमावती तट स्थित सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम वैकुंठधाम गुरुद्वारा में अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह का आयोजन चल रहा है। विभिन्न स्थानों से धर्मलाभ लेने पहुंचे भक्तों एवं भजन मंडलियों सुमधुर भजनों के साथ जय जय सरस्वती नंदन स्वामी, सरस्वती नंदन स्वामी गुरुदेवा, अखंड नाम संकीर्तन किया जा रहा है। अवसर पर मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं विराजित प्रतिमाओं का आकर्षक श्रंृगार भी किया जा रहा है। प्रात: 6 बजे, 9 बजे एवं रात 9 बजे महाआरती की जा रही है जिसमे बड़ी संख्या में गुरुभक्तों द्वारा शामिल होकर धर्मलाभ लिया जा रहा है। गुरु सप्तमी से प्रारंभ होकर पोष माह की शुक्ल पूर्णिमा को महाआरती एवं महाप्रशादी के साथ संगीत मय गुरु की वन्दना का समापन होगा। इस अवसर पर नाम संकीर्तन एवं अन्नदाता की पादुका महापूजा कर आरंभ होगा। पिछले दिनों से गुरुद्वारा (बैकुंठ धाम) में लोक कल्याणार्थ महानुष्ठान भी किया गया । शांति आश्रम में भी संकीर्तन नर नारायण मंदिर शांति आश्रम मे भी सीता राम, जय बजंरगी पवन कुमार का अखंड संकीर्तन चल रहा है। नगर के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। 10 दिवसीय संकिर्तन में प्रात व संध्या के समय महाआरती एवं नरनाराण भगवान का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है। Post navigation पॉलिथीन से नगर को पूर्णत: मुक्त करवाए : एसपी जैन राष्ट्र की अखंडता हिंदू धर्म की रक्षा करना हिंदुओं का धर्म : प्रणवानंदजी