रितेश गुप्ता @थांदला – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के विभिन्न गुरु स्थानों पर गुरु पूजन एवं आरती, प्रसादी का आयोजन किया गया। नगर के सरस्वती नंदन स्वामी भजन आश्रम वैकुंठधाम गुरुद्वारा पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पादुका पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया। ज्ञात हो प्रतिवर्ष यहां महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन किया जाता था जिसमें बड़ी संख्या में गुरु भक्त पहुंचकर धर्म लाभ लेते थे। परंतु कोरोना के चलते बीते 2 वर्षों से आयोजन कोरोना की गाइडलाइन को देखते हुए मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पादुका पूजन, दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम भक्त मंडल द्वारा किया गया। भक्त मंडली द्वारा नाम संकीर्तन, एवं गुरु पूजन कर धर्म लाभ लिया गया। भक्तमाल मलूक दास अष्ट हनुमान मंदिर पर महा आरती एवं गुरु पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के श्री साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। Post navigation नगर के अनेक संगठनों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया, आजाद की भूमि आजाद रहेगी जैसे देशभक्ति नारों से गगन गुंजा नगर को समस्त मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य – बंटी डामोर