जितेन्द्र वाणी, नानपुर
एक ओर तो कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई है और दिन रात ग्राम, नगरों की सफाई करने वाले सफाइकर्मियों का सम्मान हर जगह किया जा रहा है, तो वहीं इसके विपरीत नानपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में तीन दिनों से साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का साम्राज्य पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मियों को विगत दो माह से वेतन नही दिया गया है जिसके चलते सारे सफाईकर्मी हड़ताल पर उतर गए है लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदार मौन है। सफाईकर्मी जुगनू, सुनील, राजेश गोचे आदि ने बताया कि हमें व हमारे परिवार को पालना मुश्किल हो रहा है जब कि लाखों रुपये हेराफेरी की जा रही है। हमें वेतन नहीं देना ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा किए हुए हैं। अब देखना यह है कि इन सफाईकर्मियों को कब तक ग्राम पंचायत वेतन दे पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *