लोहित झामर, मेघनगर

भारतभर में 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के मेघनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का आयोजन मेघनगर स्थित कन्या छात्रावास के खेल मैदान परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया उपस्थित रहे। वीर बाल दिवस की संयोजक आरती भानपुरिया, सह संयोजक बबलू सकलेचा, मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, मंडल महामंत्री ज्योति नटवर बामनिया, वार्ड क्रमांक-3 पार्षद लाखन देवाना, कवि जगदीश राघव, बेड़ावली के पूर्व सरपंच बाबू मचार विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह संयोजक बबलू सकलेचा ने वीर बाल दिवस के महत्व और इसके पीछे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया। उनके चारों साहिबजादों ने कम उम्र में ही अद्भुत साहस और बलिदान का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1705 में मुगल शासकों के अत्याचार बढ़ने पर गुरु गोविंद सिंहजी को अपने परिवार से अलग होना पड़ा। इस संघर्ष में साहिबजादा अजित सिंह और जुझार सिंह युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की, ताकि देश के बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के बलिदान से परिचित कराया जा सके। वीर बाल दिवस यह सिखाता है कि साहस किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। यह दिवस पूरे देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान कवि जगदीश राघव ने साहिबजादों की शहादत पर कविता पाठ किया। इस अवसर पर पार्षद संतोष परमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भाविक बारोट, सरपंच सातसेरा सुखराम मेडा, भाजपा मंडल मंत्री गणेश वसुनिया, भाजपा मंडल मंत्री पिंटू बसोड़ (विनोद), मदरानी पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नटवर बामनिया, ओचका सरपंच पति रसु वसुनिया ,केलाश सहलोत,  दिनेश देवाना, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सुनील डाबी ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति नटवर बामनिया ने किया। अंत में स्थानीय सिख समुदाय के लोगों को गणेश मंदिर परिसर में ऊनि कंबल वितरित किए गए। 

झाबुआ के आईटीआई कॉलेज में भी हुआ वीर दिवस का आयोजन

वीर बाल दिवस का महत्वपूर्ण आयोजन वीरों को याद करके झाबुआ के आईटीआई कॉलेज में किया गया आयोजन में वीर दिवस कार्यक्रम की संयोजिका आरती भानपुरिया सह संयोजक बबलू सकलेचा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,नगर पालिका प्रतिनिधि बिट्टू सिंगाड़, हरु भूरिया जनपद प्रतिनधि,युवा नेता सौरभ जयसवाल एवं  वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह व उनके सपूतों की गाथाओ का बखान कर वीर दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *