थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना से आमजनों को अवगत करवाकर उन लोगों को भाजपा के प्रति जोडऩा ही पंडितजी के लक्ष्य को साकार करने के समान होगा। इस हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के साथ भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपनी कसौटी पर खरा उतरे व विरोधी दलों द्वारा सरकार के खिलाफ चलाई जा रही साजिशों को बेनकाब करे। उक्त बात विधानसभा प्रभारी व इंदौर नगम निगम के सभापति अजय नरुका ने नगर मंडल द्वारा आयोजित पंचायत चलो अभियान की समीक्षा के तहत स्थानीय हनुमान अष्ट मंदिर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर ने भी शासन द्वारा चलाई जा रही योजना से आमजनों को लाभ लेने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्र्रफुल्ल गादिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने नगर मंडल में कार्यालय मंत्री के रूप में मनीष वाघेला व उपाध्यक्ष हेतु राकेश सोनी को मनोनीत किया। बैठक में पूनम मिस्त्री, पार्षद पीटर बबेरिया, अनिल भंसाली, सलीम खान, श्रीमती सुनीता नटवर पंवार, आरती सोलंकी, शांतिलाल सोलंकी, मीकू भाबर, सुरेश राठौड़ समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश वैद्य ने दी। Post navigation रैंगिंग का मामला सामने आया ; प्रताड़ित छात्र ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी, भोपाल में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित