भूपेंद्र बरमडंलिया मेघनगर बाहुल्य आदिवासी झाबुआ के हिन्दू हृदय सम्राट आदिवासी समाज सुधारक स्वर्गीय खुमानसिंह महाराज की प्रथम पुण्यतिथि 3 फरवरी को शिव मंदिर काकनवानी के कोकावद धाम में धार्मिक आयोजन के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। वही उक्त कार्यक्रम में महा प्रसादी के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से आएगी भजन मंडलियों द्वारा रात्रि में निर्गुणी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। जिसे लेकर पूरे जिले में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा जनजागरण यात्रा के मध्य से न्योता दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को मेघनगर में बगी में स्व. खुमानसिंह महाराज की तस्वीर रख कर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता द्वारा हाथों में भगवा झंडा लेकर नाचते गाते ढोल-नगाड़े के साथ नगर के हर चौराहे पर निमंत्रण देते हुए यात्रा निकाली, ताकी इस धार्मिक आयोजन व महाराज की पुण्यतिथि में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे और पुण्य लाभ ले। ) Post navigation यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी हिदायत पल्स पोलियो अभियान केतहत हजारों बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की