आलीराजपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बैठक आज दिनांक 17 नवंबर 2024 रविवार को स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में संपन्न हुई जिसमें बैठक में उपस्थित विहीप प्रांत बजरंग दल संयोजक नितिन पाटीदार विभाग संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर विभाग मंत्री पान सिंह मावी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम दास महाराज ने श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जित कर बैठक का शुभारंभ किया । आगामी कार्य योजना की जानकारी विभाग संगठन मंत्री सुरेश जी गुर्जर द्वारा दी गई जिसमें आलीराजपुर जिले के सभी प्रखंडों में गीता जयंती के उपलक्ष में 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शौर्य यात्रा निकलेगा एवम संत सम्मेलन का कार्यक्रम किया जावेगा । एवं व्यसन मुक्ति आंदोलन के जन जागरण हेतु नगर में Run of helth का कार्यक्रम स्थानीय जिला केंद्र पर किया जाएगा । 29 दिसंबर को मात्र शक्ति दुर्गा वाहिनी का एकत्रीकरण उज्जैन में होगा जिसमे बड़ी संख्या में माताएं बहने सम्मलित होगी ।उक्त बैठक में बजरंग दल प्रांत संयोजक नितिन जी पाटीदार द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बताइ जिसमें जिला केंद्र सहित तीन प्रखंडों में बजरंग दल शौर्य यात्रा निकलने का संकल्प दिलाया जिसमें बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में शौर्य यात्रा संचलन निकालेंगे । बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रदीप जी हटीला ने किया । बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष महेश जी राठौर जिला सह मंत्री राम नारायण माली , दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका हिरा माली सह सयोजिका बिंदिया जी गोराना ,मात्र शक्ति सह सयोजिका सुनीता गोराना ,आलीराजपुर मात्र शक्ति संयोजिका रेखा पंवार ,बना दीदी ओहरिया एवम् सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे । ऊक्त जानकारी वि ही प जिला मीडिया प्रभारी संजय जी गहलोत द्वारा दी गई । Post navigation आलीराजपुर दौरे पर आये सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जयस ने ज्ञापन सौंप जिले की समस्याओं से करवाया अवगत कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने किया गौशाला का निरीक्षण, गोवंश को गुड़ एवं केले खिलाए