झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- अनंत चतुर्दशी को विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार मालवा प्रान्त की झाबुआ इकाई के कल्याणपुरा खंड के ग्राम से 75 झांकियों में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के झाबुआ अलीराजपुर के प्रभारी खुमसिंग, जिला अध्य्क्ष रमेश निनामा, रूपला भाई डामोर, भूरा भाई हटिला, माडिय़ा भाई, वाला गामोड ने पूरी शोभायात्रा में व्यवस्था संभाल रखी थी। पूर्व जिला महामन्त्री प्रवीण सुराणा, पुर्व जिलाध्यक्ष मूलचन्द बामनिया, मंडलाध्यक्ष सुरेश चौहान, मालसिंह मेड़ा, धीरज बुंदेला, गगन पंचाल मौजूद थे। इस दौरान झांकियों के आगे आगे वीरदल अखाड़े में कलाकार अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे। Post navigation आपके लिए जरुरी खबर : सरकार ने कर्मचारियों का वेतन न्यूनतम 21 हजार तय किया राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह में टीकाकरण व हुई गोद भराई