पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रतलाम से तारखेड़ी पैदल यात्रा की शुरुआत हुई यह यात्रा दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यात्रा के संयोजक भेरूलाल राठौड़ ने बताया कि 14 जुलाई को रतलाम से सुबह 40 श्रद्धालु पैदल यात्रा के लिए निकले करीबन 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा है श्रद्धालुओ ने हंसी खुशी से बड़ चढ़ कर भाग लिया यात्रा का प्रथम पड़ाव ग्राम राणीसिंह में किया गया था दूसरा पड़ाव रायपुरिया के संकट मोचन हनुमान मंदिर झाबुआ रोड स्थित पर किया भेरूलाल राठौड़ ने बताया यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में अच्छे बारिश व विश्वकल्याण की कामना के लिए हम यात्रा निकालते हैं बाबा विश्व मंगल धाम सभी पर कृपा रखे मंदिर परिसर पर 16 जुलाई को शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी रायपुरिया मैं पैदल यात्री श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी नाश्ता की व्यवस्था रमेश भटेवरा द्वारा की जाएगी और हर वर्ष वही व्यवस्था करते हैं।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *