पियुष चन्देल, अलीराजपुर

हिंदू समाज के देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ हिन्दू जागरण मंच और हिन्दू समाज के लोगों ने अलीराजपुर पुलिस थाने पर आज ज्ञापन सौपा, और गिरफ्तारी नही होने पर नगर बदं करने की चेतावनी दी। इन दिनों आलिराजपूर की फिजा बिगाड़ने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज के देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट कर नगर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ मुस्लिम युवको के द्वारा सोशल मीडिया पर देवी कामाख्या माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की है। जिसका हिन्दू समाज और हिन्दू जागरण मंच ने कडा विरोध किया है। हिन्दू जागरण मंच के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अलीराजपुर थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी को ज्ञापन देकर तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। और चेतावनी दी है कि अगर इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ 24 घन्टे मे कार्यवाही नही हूई तो जिला बंद कर आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

क्या है ज्ञापन में

ज्ञापन में शाहिद खान वारसी, आमिर, प्रिंस एवं आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का उल्लेख करते हुए लिखा है, कि अलीराजपुर निवासी शाहिद खान वारसी द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। शाहिद खान वारसी एवं आमिर प्रिंस एवं आदिल अलीराजपुर नगर में शांति के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग हिंदू समाज करता है, साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ एवं प्रशासन के खिलाफ भी शाहिद के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। अतः निवेदन है, कि शाहिद खान वारसी को हिरासत में लेने का कष्ट करें अन्यथा हिंदू समाज द्वारा नगर बदं कर रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम एसपी महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *