अजय मोदी / वालपुर

विश्व प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया हाट जो इस बार 11 मार्च को होने वाला है को लेकर प्रशासन द्वारा ग्राम वालपुर में व्यापारियों, ग्रामीणों के संग बैठक ली गई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । जिसमें भगोरिया मेले में झूले की जगह, पार्किंग व्यवस्था पेयजल व्यवस्था एवं अन्य कई निर्णय लिए गए । इस बार फडतला फाटे पर झूले लगाने का निर्णय लिया गया । तहसीलदार रमेश मशारे द्वारा सभी ग्रामीणों एवं व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। सोंडवा टीआई एसएस बघेल भी अपनी टीम के साथ बैठक में मौजूद रहे । ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया इस बार वीडियो कैमरा द्वारा मेले में विभिन्न स्थलों की निगरानी की जाएगी, ग्राम के सभी इंट्री मार्गाे पर लगभग आधा किलोमीटर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की जावेगी । बाहर से आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिथियों का हर बार की तरह इस बार भी साफा पहना कर स्वागत किया जाएगा। इस बार क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं राज्य सभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी विशेष अतिथि के तौर पर भगोरिये में शिरकत करेंगे।

गुलाल की बिक्री पर इस बार भी रहेगा प्रतिबंध

ग्राम के सरपंच पुत्र जयपालसिंह खरत द्वारा भगोरिये में गुलाल लगाने पर होने वाले विवादों से बचने के लिए गुलाल की बिक्री पर पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रतिबंध रहेगा। गुलाल केवल नारियल के साथ पूजा हेतु दिया जाएगा । बाहर से आने वाले व्यापारियों द्वारा अगर गुलाल की बिक्री की गई तो उन पर भी कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा भी कई सुझाव दिए गए,बैठक में ग्राम के व्यापारी, ग्राम पटेल, सचिव, हल्का पटवारी, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए ।

माहौल खराब करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी,उच्च अधिकारियों द्वारा दिये निदेश अनुसार कानुन व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की जावेगी  – एस. एस. बघेल टी. आई. सोण्डवा

प्रसाशन द्वारा सभी तैयारी की जा रही है,मेला स्थल एवं पार्किंग स्थल पर कोटवारों की ड्यूटी लगाई जाएगी  – रमेश मशारे प्रभारी तहसीलदार सोण्डवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *