झाबुआ लाईव @ पारा प्रदेश संगठन युवा मोर्चा एवं जिला संगठन युवा मोर्चा के द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप जी चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक के द्वारा 17 मंडलों के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें पारा से सुनील निनामा को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया साथ ही शुभम सोनी, विनोद मेडा, दीवान वसुनिया, राकेश बारिया, नरपत डावर को युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अमलियार, महामंत्री अर्जुन बबेरिया, रोमीराज सेन, अ.ज.जा.मोर्चा जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फैयाज पठान, मंडल कार्यालय मंत्री चेतन देवड़ा, सेकु रावत, वेस्ता जमरा, छितूसिंह मेडा आदि सैकडो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद दिलाया साथ ही जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया । बधाई एव शुभकामनाओं के साथ प्रदेश संगठन व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया । Post navigation विश्व प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया हाट 11 मार्च को, भगोरिये की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक सम्पन्न लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय नुकता (पगडी) से लोट रहे दम्पती पर बंदुक से किया फायर, पति गंभीर घायल