आलीराजपुर। चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जन्मदिन नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर व पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने अस्पताल पहुंचकर फल व बिस्किट वितरित किए। निर्मला डावर, माधोसिंह डावर ने डिलेवरी वार्ड, बच्चा वार्ड व मरीज वार्ड पहुंचकर सभी को फल व बिस्किट वितरण कर मरीजों का हाल चाल जाना व ईश्वर से सभी को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। – पूर्व विधायक ने करवाया आंखों का चेकअप जहां एक ओर रसूखदार शासकीय अस्पतालों से परहेज करते हैं वहीं दूसरी तरफ चंशेआ नगर भाबरा पहुंचकर पूर्व विधायक डावर व यशवंत जैन, धर्मेंद्र जायसवाल ने अपनी आंखों का चेकअप करवाया। जिन्हें डाॅक्टर राकेश बारिया ने जांच कर आंख के चश्मे के नंबर दिए। डाॅक्टर राकेश बारिया ने चर्चा के दौरान कहा विजन चार्ट मशीन से पहले आंखों के नंबर निकाले जाते थे। अब रिफ्लेक्ट मशीन से नंबर निकालने के कारण पेशेंट बढ़ गए है। इस अवसर पर डॉ. राहुल जायसवाल, हुजेफा अरसद, मनीष शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल, यशवंत जैन आदि मौजूद थे। Post navigation खतीजा पेट्रोल पंप के सामने 14 मार्च को भगोरिया पर्व मेला लगाने का निर्णय विश्व प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया हाट 11 मार्च को, भगोरिये की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक सम्पन्न लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय