झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए पौधारोपण वन विभाग कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर अवसर पर अध्यक्ष गेंदाल डामोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणराज आचार्य, पार्षद सुनीता पंवार, लीजू कटारा, राकेश सोनी, नटवर पंवार समेत, वन परिक्षेत्राधिकारी एचएस पांडे, डिप्टी रेंजर अमरसिंह दाखला, हरिराम चरपोटा, नवलसिंह नायक, बाबूलाल नायक एवं वनरक्षक राकेश परमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सहेजने के लिए पेड़-पौधों की अवश्यकता का जिक्र किया। अतिथियों ने इस दौरान पर्यावरण में पेड़ रहने के फायदे बताए एवं वायु को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया। Post navigation पर्यावरण दिवस पर रोपे नीम व पीपल के पौधें पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली, बनाई मानव श्रृंखला, दिया पर्यावरण सहेजने का संदेश