पीयूष चन्देल, अलीराजपुर जिले की आदिवासी प्रतिभावान छात्रा कु.आरती अजनार पिता नागरसिंह अजनार माता नानबाई अजनार पाटड़ी आम्बा फलिया, ग्राम कालुवाट विकासखण्ड उदयगढ़ ने इस वर्ष 2020 में कक्षा12 वी विज्ञान संकाय (विषय गणित) मे अलीराजपुर जिले की टॉपटेन लिस्ट में सर्वोच्च अंको के साथ प्रथम स्थान 85.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में आदिवासी समाज और अपने ग्राम का नाम रोशन किया गया। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आदिवासी कर्मचारी- अधिकारी संगठन (आकास) के द्वारा “जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित उसके ग्रह ग्राम कलुवाट में स्थानीय होने वाले कार्यक्रम में आकास के प्रतिनिधि सदस्य की उपस्थिति में किया जावेगा।प्रोत्साहन राशि आकास संगठन के जिला संरक्षक सदस्य आर.एस.गुंडिया साहब जिला परियोजना अधिकारी महिला-बाल विकास विभाग अलीराजपुर की ओर से प्रोत्साहन राशि 5000/- रुपये नगद तथा आकास कार्यालय से ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र कमेटी की ओर से आरती अजनार को प्रदान किया जावेगा। आकास संगठन की ओर से सहायक प्राध्यापक मुकेश अजनार को पुरुस्कार सोप कर 9 अगस्त 2020, विश्व आदिवासी दिवस पर ग्राम कालुवाट में उपस्थित होकर पुरस्कृत करने हेतु अधिकृत किया गया है। Post navigation अब सिर्फ रविवार को लाकडाऊन ; शनिवार वाले कस्बे के लिए यह खबर पढे रामदेवरा यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ग्रामवासियों ने स्वागत कर दी विदाई