अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ के गांधी आश्रम तिराहे पर हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर होगा भंडारा एवं भजन संध्या होगी। महंत थानापति जुना अखाड़ा के श्री 1008 चन्द्रेश्वर भारती ने बताया कि अंजली पुत्र हनुमान के जन्मदिन पर संकट मोचन हनुमान को प्रात चौला चढ़ाया जाएगा। 7 बजे आरती होने के बाद सुंदरकांड का पाठ होगा। दोपहर एक बजे महाआरती होगी तत्पश्चात होगा विशाल भंडारा होगा जिसमें आम्बुआ-बोरझाड़ सहित ग्रामीण अंचल के लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे और शाम सात बजे से ग्राम खट्टाली की हरि सत्संग समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसे सुनने के लिये आम्बुआ, बोरझाड़, खट्टाली, जोबट, अलीराजपुर के रसिक श्रोता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। Post navigation महावीर स्वामी का 2616वां जन्म कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया परमेश्वर प्राप्ति नहीं होती तब तक एक पैर पर साधना करते रहेंगे संजय भारती