अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2616वां जन्म कल्याण महोत्सव सकल जैन समाज ने आज धूमधाम से मनाया। भगवान की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। इसमें भगवान महावीर स्वामी की पालकी में विराजित किया गया। जिनके दर्शन जगह-जगह समाजजनों ने किए। चल समारोह में आगे पुरूष चल रहे थे तो पीछे नन्हे बच्चे-बालिकाएं और महिलाएं चल रही थी। चल समारोह में समाजजनों ने जयघोष करते हुए सभी को महावीर भगवान का संदेश जियो और जीने दो दिया। पुरूष सफेद तो महिलाएं रंगबिरंगी परिवेश में आए नजर आई। ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकली यात्रा महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव का चल समारोह ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जैन मंदिर से शुरू हुआ चल समारोह चारभुजा मंदिर, बस स्टैंड होते हुए स्थानक भवन पहुंचते हुए जैन मंदिर पर समापन हुआ, यहां भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी गई। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गएए जिसमें वक्ताओं ने भगवान महावीर स्वामी और उनकी विचारधारा पर विचार व्यक्त किए। इसके बाद जैन समाज का स्वामी वात्सल्य हुआ। Post navigation नेचरल गोल्ड जिनिंग फैक्ट्री में आग विशाल भंडारा व भजन संध्या