झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर नगर में सभी श्रीराम मंदिरों पर विषष आयोजन किए गए जिसके अंतर्गत श्रीराम भक्त मंडल द्वारा चल समारोह अमरगढ रोड स्थित श्रीराम मंदिर से निकाला गया, जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ बिडला मंदिर (श्रीराम मंदिर) पहुंचा जहां पर दोपहर 12 बजे महा आरती का आयोजन किया गया महाआरती बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया चल समारोह का नगर वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। उक्त जानकारी बिडला मंदिर पुजारी भगवती प्रसाद अग्निहोत्री ने दी। श्रीराम मंदिर अमरगढ रोड पर भी दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया व प्रसादी वितरण किया गया। Post navigation 51 क्विंटल अन्न व 51 हजार के साथ गायत्री परिवार का रथ हुआ सिंहस्थ के लिए रवाना करोड़ों यज्ञ आहुतियों के साथ हुआ भगवान सलारेश्वर महादेव महोत्सव का समापन