लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया पुलिस मुख्यालय से अवैध शराब की कार्रवाही के निर्देश पर रायपुरिया पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुवे अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाही की है । पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 6 आरोपियों से कुल 65 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 6500 रुपये आंकी गई है । पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाही की है । रायपुरिया पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाही पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर के निर्देशन में हुई जिसमे थाना प्रभारी कैलाश चौहान, एसओ कुँवरसिंह चौहान एएसआई लश्करी एएसआई रियाज शेख़, प्रधान आरक्षक शिवकुमार शर्मा तथा शोभाराम धनगिया की अहम भूमिका रही । Post navigation विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला ; एफआईआर के बाद आरोपी गिरफ्तार फिर डिजिटल जरिए से ठगी का शिकार हुआ एक आदिवासी किसान ; पढिऐ मामला ताकी आप ना फंसे