जितेंद्र वर्मा, जोबट अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होना है । इसी उपलक्ष्य पर श्रीमती सेना महेश पटेल व पटेल परिवार की और से श्रीराम कलेडेंर 2024 छपवाये गये है जिसका विमोजन गत बुधवार आलीराजपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पं. रामदास महाराज की उपस्थिती में किया गया था । इसी कडी में आज जोबट में पटेल दंपति ने श्रीराम केलेंडर वितरण किया । सकेडो की संख्या में सनातनी धर्म प्रेमीयों के साथ महेश *पटेल व भक्तों ने घर घर केलेंडर वितरण किये । इस वितरण कार्यक्रम को लेकर मेहश पटेल ने बताया की आज जोबट मैं गणेश मंदिर से केलेंडर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है जो जोबट नगर के हर घर-घर पर केलेंडर बैंड बाजे ढोल मंदल के साथ वितरण किये गए हैं । इसी के साथ पुरे जिले के प्रमुख छोटे बडे नगरों में इन केलेंडरों का वितरण किया जाना है । महेश पटेल ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ओर उद्घाटन को लेकर प्रसन्नता जताई वितरण कार्यक्रम में जोबट क्षेत्र विधायक सेना महेश पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस के महेश पटेल, सरदार भाई अजनार,डॉ आराम पटेल, जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े, जीतू अजनार, लकी राठौर, चितल पंवार, सोनु वर्मा व अन्य धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। Post navigation अधिकारियों ने चलाया स्वच्छ तीर्थ अभियान, एसडीएम, सीएमओ ने मंदिर परिसर की सफाई की कार सेवकों की आरती उतारकर, तिलक लगाकर अभिनन्दन किया, शाल-श्री फल भेंटकर सम्मानित किया