भूपेंद्र बरमडंलिया, मेघनगर मेघनगर . स्वास्थ केन्द्र प्रथम चरण सधन मिशन इन्द्रधनुष दीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में मोरडुंगरा मेघनगर में विधायक वीरसिंह भूरीया ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत लाने के लिये मिशन इंद्रधनुष को सुशासन दिवस के ेअवसर पर प्रारंभ किया गया था। यह कार्यक्रम हर साल 5 प्रतिशत या उससे अधिक बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में तेजी से वृद्धि के लिए विशेष अभियानों के जरिए चलाया जा रहा है। साथ ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शारदा भाभर, अरुण ओहारी, संजीता कटारा, यूसुफ खान, राजा मानसिंह, जोसफ गामड़, हरिराम गिरधाणी, दिनेश बैरागी तथा क्षैत्र की महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता निर्मला वसुनिया, बीपीएम किरण पाटीदार, प्रभारी बीईई बसन्त मोरी, सहयोगिनी रिटा वसुनिया ने स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी। Post navigation पांच नकली खाद बनाने वाले कारखाने सील : लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी रात के अंधेरे में करते थे चोरी छुपे नकली खाद का निर्माण मेघनगर पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम दिया गया ज्ञापन, पत्रकार जीतू सोनी पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग