हरीश पंचाल, परवलिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया में नि:शुल्क साइकिल वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विधायक भूरिया द्वारा छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई कर जिले व माता पिता का नाम रोशन करने की सीख दी। वहीं विधायक भूरिया ने कहा कि मप्र सरकार आपको सायकल शाला सत्र के अन्तिम समय मे वितरित करती थी लेकिन अब हमारी सरकार आपको शाला सत्र प्रारंभ होते ही आपको साइकिल दे रही है। स्कूल के प्राचार्य स्वरुप श्रीवास्तव द्वारा स्कूल के लिए अपनी मांग प्रस्तुत की, जिस ओर विधायक ने उस पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए जल्द ही मांग स्वीकृत कराने की बात कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गेन्दाल डामोर, युवा नेता जसवन्त सिंह भाबर, राजेश डामोर, वरिष्ठ सरपंच रालु वसुनिया, हरीश पंचाल, शान्तिलाल कटारा, भावचंद्र मुणिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. विधायक द्वारा कार्यक्रम पश्चात स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वास शर्मा ने किया व आभार शाला के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेन्द्र जानी द्वारा माना । ) Post navigation पुलिस की डायल-100 पर अज्ञात बदमाशों का हमला, हमले में डायल 100 के कांच फोड़े गुरु पूर्णिमा पर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को पुष्पमाला पहनाकर लिया आशीर्वाद