सुनील खेड़े @ जोबट क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत ने आज जोबट नगर में तहसील ऑफिस से कृष्ण मंदिर तक डामर रोड पर रिनीवल टॉप कोड निर्माण कार्य 25 लाख 27 हजार एवं विकास कॉलोनी में विभिन्न संस्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य 15 लाख 73 हजार का भूमि पूजन किया। विधायक रावत ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजना है कि सबका साथ सबका विकास किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए आज नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सड़क का एवं सीसी रोड का भूमिपूजन किया जा रहा है। जो कि 1 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल,नगर परिषद सीएमओ आरती खेडेकर, इंजीनियर निकिता भवर, नगर परिषद उपाध्यक्ष अमृतलाल राठौर,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय वाणी, वार्ड 7 के पार्षद नितेश अग्रवाल,रशीदा शेख, प्रताप रावत,तरुण जैन सहित वर्तमान एवं पूर्व के पार्षद गण उपस्थित रहे। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया ने पदभार ग्रहण किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत, जिले की दोनों विधानसभा पर जीत का दावा किया