शिवा रावत, सोंडवा सोंडवा में कुछ दिनों पहले विधायक ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। जिसमे प्रथम पुरस्कार 31 हजार रु. आलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान द्वारा दिया गया तथा द्वितीय पुरुस्कार 21 हजार आलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत द्वारा दिया गया था। फाइनल मैच मॉर्निंग वाक आलीराजपुर तथा कुक्षी-11 के बीच हुआ ।बढ़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। पहले बेटिंग कर मॉर्निंग वाक क्लब आलीराजपुर टीम ने 8 ओवर में 118 रन बनाए। कुक्षी 11 ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए और मॉर्निंग वाक आलीराजपुर ने मैच जीता। मैच में मुख्य अतिथि के रूप से दिलीप चौहान, सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, मोंटू शाह, उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, जुवानसिंह चौहान और सोंडवा से शिव ठाकुर, भानु ठाकुर, आरआई रवि डावर, अनिल सस्तिया, दशरथ पचाया, जुवान पचाया, नितेश सस्तिया, राहुल डावर, रवि सस्तिया आदि उपस्थित रहे। Post navigation बजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा हिंदू सम्मेलन को लेकर पुलिस ग्राउंड में भूमि पूजन एवं ध्वजा रोपण