विजय मालवी, खट्टाली बड़ी खट्टाली क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया ने आज जोबट व आसपास के ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारियां ली सुश्री भूरिया ने जोबट पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरु अजनार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मम्मा मियां, नावेल ईमान वेल, डॉ आराम पटेल, मोनू बाबा ,मुकाम सिंह नेहरा ,केसरसिंह सांवरिया, वेरसिंह सिंधी, एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ठाकुरसिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मेहता, मोहम्मद भाई, सुल्तान खत्री, चैनसिंह डावर, जीतू अजनर, हनीफ शैख, रेमंड सिंह , महेश मेडा, एवं उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनर आदि को नववर्ष की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि रहे इस हेतु ईश्वर से कामना की सुश्री भूरिया आंबुआ कट्ठीवाड़ा एवं भाबरा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सुश्री भूरिया ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा शासन की योजना अंतर्गत यदि बच्चे का जन्म होता है तो उसे 50 किलो अनाज या तो गेहूं या चावल तथा मृत्यु होने पर 100 किलो गेहूं जो भी समय पर उपलब्ध होगा संबंधित सोसायटी द्वारा प्रदाय किया जाएगा सुश्री भूरिया ने इस प्रतिनिधि को बताया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर है तथा उनका लक्ष्य क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का तो रित निराकरण हो इस हेतु निरंतर प्रयत्नशील है ) Post navigation अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका ने नपती शुरू की हिंदू युवा जनजाति संगठन ने की भोज विश्वविद्यालय का सेंटर वड़ी में प्रारंभ करने की मांग