पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=
पूरे प्रदेश में चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत आज अलीराजपुर में भी नगरपालिका के कर्मचारियों ने नगर के मुख्य मार्गो पर नपती लेकर निशान लगाना प्रारंभ कर दिया है। नगर के सबसे व्यस्ततम महात्मा गांधी मार्ग, हाटगली, सौरवा रोड पर लिए गए नाप के अनुसार कई मकान के प्रथम कक्ष व लगभग आधी आधी दुकान अतिक्रमण में आ रहे है। नक्शे के अनुसार कही 8 मीटर, कही 10 मीटर व कही 12 मीटर तक मार्ग को चौड़ा किया जाना है। उसी के अनुसार नाप ले कर निशान लगाए जा रहे है। संबंधित अधिकारी ओ पी शुक्ला ने बताया कि अभी चिन्हित करके निशान लगाए जा रहे है जल्दी ही इस पर कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *