विजय मालवी बड़ी खट्टाली आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। हालांकि अभी चुनाव की तारीख की घोषणा नही हुई किंतु पार्टियों ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वही बड़ी खट्टाली मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक में बीजेपी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की। आगामी उपचुनाव को लेकर मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आगामी और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए तथा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई । इस महत्वपूर्ण बैठक में संगीता सोनी प्रदेश अध्यक्ष मंत्री प्रभारी मंडल खट्टाली, दीपक चौहान उपाध्यक्ष, शकुंतला डुडवे जनपद अध्यक्ष जोबट, मदन लड्ढा जिला कोषाध्यक्ष, मुकेश राठौड़ मंडल अध्यक्ष, ललित राठौर मंडल महामंत्री, बीरबल मंडल महामंत्री, सरपंच पति भारतसिंह डुडवे, वरिष्ठ कार्यकर्ता पहलाद लड्ढा, मीडिया प्रभारी विजय मालवी ,भावसिंह डुडवे भैरूसिंह सरपंच मसनी, रामसिंग पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को बनाया महिला स्व सहायता समूह का प्रभारी एलएनटी प्लांट के पास नर्मदा नदी ने उगला लापता युवक का शव; परिवार में पसरा मातम …