झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मुकेश परमार की रिपोर्ट- आदि शंकराचार्य के अप्रतिम दर्शन एवं जीवन पावन स्मरण एकात्म यात्रा 2 जनवरी को राणापुर ब्लॉक में आ रही है। इसके प्रचार प्रसार हेतु समाज कार्य स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने विभिन्न मार्गो से होकर वाहन रैली का प्रारंभ की जिसका आरंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानापुर से हुई। आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित परिचय वाले पोस्टर एवं स्टिकर बैनर एवं नारों के साथ विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई। मार्गदर्शन में मेंटर्स महेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार बादल, प्रकाश नारायण तिवारी, भरत नायक और पारसिंह भूरिया एवं ब्लाक समन्वयक शामिल हुए। Post navigation सरस्वती शिशु मंदिर में तुलसी पूजन व परिक्रमा कर बच्चों ने जानी तुलसी की महिमा ढाई साल पुराने मामले में बीजेपी के कई नेता गिरफ्तार, कुछ ही घंटों में किए जाएंगे कोर्ट में पेश