झाबुआ लाइव के लिए मंयक गोयल की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट- राणापुर पुलिस ने ढाई साल पुराने एक मामले में आज भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों समेत कुछ नेताओं को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार नेताओं को कुछ ही देर में झाबुआ कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। राणापुर टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि विगत 26 मार्च 2015 को राणापुर थाने में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालने, बलवा करने, गाली-गलौच करने एवं धमकाने के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, शैलेष दुबे, गोविंद अजनार, मंडी अध्यक्ष भंवरसिंह बिलवाल, हैदर अली आदि अन्य पर अपराध क्रमांक 117 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच बीते ढाई सालों से लंबित थी। जांच में देरी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि नेताओं के राजनीतिक रसुक के चलते मामले में पुलिस खात्मा काट सकती है। लेकिन आज अचानक पुलिस ने सभी नेताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का फैसला किया। गौरतलब है कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास ने इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। तत्कालीन समय में इस मामले ने काफी तुल पकड़ा था। Post navigation रामनगर टुटे पुल के समीप बना वैकल्पिक माग॔ पर फंसा रेत का ट्रक ; रात 12 बजे से फिर फंसा यातायात ; परेशान हो रहे वाहन चालक अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, काका-भतीजे की दर्दनाक मौत, रातभर घटनास्थल पर ही पड़े रहे शव