झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आगामी उपचुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक करने हेतु मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रेली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यायल की छात्राए,बालक उत्कृष्ट विद्याायल के छात्रों द्वारा मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हाथों मे जागरुकता संदेश एवं ‘‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’’ के नारों के साथ रैली नगर के प्रमुख मार्गो मे निकाली गई। मतदाताओं को जागरुक करने हेतु अचंल के सभी ग्रामों मे शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। Post navigation पिठड़ी के किसान बैठे धरने पर कांग्रेस ने किया जनसंपर्क