झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- वर्तमान गच्छाधिपति पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा के 81वां जन्मोत्सव आखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक एवं महिला परिषद शाखा द्वारा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात: शांति स्नात्र पूजा, दोपहर राजेन्द्र सूरीजी की अष्टप्रकारी पूजा, शाम 7.30 बजे महामंत्र नवकार के जाप, पौषध भवन नयापुरा, आरती रात्रि 8.15 बजे एवं घर घर दीपक लगाए गए। वही सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र एवं मिशन हॉस्पिटल में मरीजों एवं विकलांग बच्चों व आश्रम में बच्चों को बिस्किट-फल वितरण के साथ श्रीसंघ में मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक एवं महिला परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। अवसर पर नवकार परिवार के सदस्यों द्वारा गा्रम परवलिया स्थित जैन मंदिर, छोटे मंदिर व गवली मोहल्ले स्थिति मंदिर पर 81 दीपक लगाए व विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। इस अवसर पर नवकार परिवार के सदस्य गणों द्वारा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र एवं मिशन हॉस्पिटल में मरीजों दलिया व दूध का वितरण भी किया। Post navigation कैथोलिक मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां उन्नत कृषि यंत्रों पर किसानों की परिचर्चा में जुटे ग्रामीण