थांदला –

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के निर्देशनुसार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी के आदेश अनुसार कांग्रेस कमेटी ने विकास रावत को थांदला विधानसभा प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।इनके मनोनयन पर संपूर्ण थांदला विधानसभा में हर्ष एवं खुशी की लहर छा गई। थांदला विधानसभा प्रवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर विकास रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसका में जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी,एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को हार्दिक तहेदिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं ।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आम जनमानस के बीच रखने का जो दायित्व ओर जिम्मेदारी मुझे दी है उसका मैं बखूबी पालन व निर्वाह करूंगा। और कांग्रेस पार्टी को यह विश्वास दिलाता हूं कि संपूर्ण थांदला विधानसभा में कांग्रेस पार्टी मीडिया के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी बात को रखेगी और पुरजोर तरीके से शासन -प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध कर आम जनता के बीच सच्चाई को लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विकास रावत ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर भी कार्य अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संपूर्ण थांदला विधानसभा क्षेत्र का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उक्त मनोनयन पर सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट,नगर पंचायत उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मनीष बघेल,पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोडावत,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर,जिला कांग्रेस महामंत्री यामीन शेख ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर ,पार्षद अजगर पटवारी, राजल राजेश जैन,आनंद चौहान,रीना रावत,कमालुद्दीन शेख,अफसाना कादर शेक,पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट ,किशोर खड़िया, IT सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान, गुलामकादर खान,यतीश छिपानी, महेंद्र नागर, ब्लॉक महिला अध्यक्ष वंदना सुधीर भाबर,क्लेमेंसी शहर महिला अध्यक्ष आभा पिचा, जनपद सदस्य चैनसिंह डामोर,युवानेता जसवंत भाबोर,कांग्रेस नेता राकेश पाठक,जितेंद्र धामन, विक्की डोडियार,हरीश पंचाल, श्रीमंत अरोड़ा, सरपंच दीपक बिलवाल, रालूू वसुनिया,उदयसिंह डामोर,चतरु कटारा,ओमप्रकाश कटारा, अशोक मोरिया, शंभूसिंह डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *