झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- शनिवार रात वाहन की टक्कर से घायल भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी महाराज (सांड) की सोमवार को मृत्यु हो गई। घायल नंदी का ग्रामवासियों ने इलाज भी करवाया किन्तु उन्हें बचाया न जा सका। मृत्यु उपरांत नंदी महाराज का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा बैलगाड़ी द्वारा ढोल के साथ आतिशबाजी करते हुए ग्राम में निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार बामनिया रोड स्थित मंडी परिसर के समीप किया गया। लोगों ने शाल ओढ़ाकर पूजा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । Post navigation बिना दंड चुकाए दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रख रहा था, धारदार हथियार से 20 बदमाशों ने किया अपहरण दाहोद शहर में चोरों ने होलसेल दुकान में की लाखों की चोरी, कार से हुए रफुचक्कर