एक साथ पाँच जगह चटके ताले —————————— अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय माेदी की रिपोर्ट- ———————————- सोमवार रात वालपुर के गुनेरी रोड स्थित पाँच दुकानो एवं घरो मे अज्ञात चोरो द्वारा ताले चटका कर हजारो के माल पर हाथ साफ किया। चोरो द्वारा नरेन्द्र वाणी के घर एवं किराणा दुकान मे घुस कर लगभग 15 हजार नगदी पर हाथ साफ किया गया,उस समय वाणीजी पास स्थित कमरे मे सो रहे थे। पास स्थित नन्दु गवले की सायकल दुकान से तीन चार आइल केन ले जाने मे सफल रहे। एक अन्य जगह से होम थेटर,सायकल दुकान से कुछ सामान चाेरी हुआ हे। सोण्डवा पुलीस द्वारा विवेचना कर अज्ञात चोरी का मर्म कायम कर लीया गया। ज्ञात हो की माह जनवरी से ग्राम मे पुलीस चोकी स्वकृत हे फिर भी कोइ स्टाफ यहा नही रहता हे। चोरी की वारदात से ग्रामीणो मे खोफ व्याप्त हे। ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणो द्वारा पुलीस गस्त की मांग की गइ। इस तरह चटकाने ताले मौके पर पहुंची पुलिस Post navigation जोबट मे पकडाया वाहन चोरो का गैंग जांच के नाम पर रात मे यह कैसा खेल