थांदला। नगर के वार्ड क्रमांक 01 विद्युत विभाग के समीप कुछ समय पहले नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा वार्ड का निरीक्षण किया जा रहा था, तभी वहां के रहवासियों द्वारा नाली नही होने की समस्या बताकर नवीन नाली निर्माण की मांग की गई। जिसे नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा गंभीरता से लेकर तत्काल रुप से विभाग के उपयंत्री को निर्देशित किया गया था कि उक्त स्थान पर जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य किया जाकर समुचित समाधान किया जाए। आज प्रातः नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर वार्ड क्रमांक 01 में पहुंचे जहां नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त स्थान पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, निकाय के स्वच्छता निरीक्षक गौरंकसिंह राठौर, निर्माण शाखा प्रभारी यशदीप अरोरा, वार्ड के नीरज जानी के साथ मौका निरीक्षण करने पहुंचे। जिसे देख वार्डवासी अत्यधिक प्रसन्न हुए और नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया। Post navigation सफाई हमारी सामाजिक दायित्व, इसके प्रति जागरूक करना होगा मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो युवक घायल