थांदला से रितेशग गुप्ता थांदला-कुशलगढ़ मार्ग पर ग्राम खजुरी में पद्मावती नदी के पुल के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से सिविल हॉस्पिटल थांदला पहुंचाया गया। दोनों ही घायलों का प्राथमिक उपचार कर थांदला सिविल अस्पताल से झाबुआ के लिए रेफर कर दिया गया है। मोटरसाइकिल सवारों का नाम रोहित निवासी डूंगरीपड़ा व विक्रम निवासी परवलिया बताया जा रहा है। Post navigation वार्ड क्रमांक एक में नगर परिषद अध्यक्ष ने शुरू कराया नाली निर्माण करियर व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिया मार्गदर्शन