नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में आज वाणी समाज ने रंगपंचमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम में वाणी समाज की महिलाओं ने फूलों से होली खेलने का आयोजन रखा गया था सबसे पहले अति प्राचीन श्रीराम मंदिर से कृष्णजी को ढोल धमाकों से बड़चौक लाया गया उसके बाद महाआरती करने के बाद कान्हाजी की वंृदावन धाम की तर्ज पर फूलो से होली खेली गया जिसमें महिला मंडल ने व युवा के कार्यकर्ताओं ने रात 12 बजे तक फूलों की होली खेली व वही सुबह रंगपंचमी मनाई गई जिसमें वाणी समाज इकाई ने वाणी धर्मशाला में सुबह से गेर निकाली गई जो नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली जिसमें वाणी समाज के सभी सज्जनों ने पर्व मनाया। इसके पश्चात सहभोज भी रखा गया शाम 5 बजे से देर रात तक धार्मिक आयोजन हुए। Post navigation आम्बुआ मे निकाली रंग पंचमी पर तूफानी गेर, डीजे पर थिरके झायडस अस्पताल में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आए भूतपूर्व सांसद व आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार